Crime editor@ DN
ऋषिकेश। अमूमन पुलिस किसी भी मामले में गिरफ्तारी करती है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही कुछ एक फोटोग्राफ्स और वीडियो साझा किए जाते हैं, लेकिन ऋषिकेश क्षेत्र में एक ऐसा भी वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के धरपकड़ से लेकर तलाशी करती नजर आ रही है।
तीर्थक्षेत्र में नशा तस्करी और नशे की अवैध बिक्री का जाल कैसे फैला है? यह वीडियो इसे दिखाने के लिए काफी है। तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि किस तरह से शराब की अवैध बिक्री को लेकर प्रतिबंधित तीर्थ क्षेत्र ऋषिकेश में गली कूंचों में शराब बेची जा रही है। हालांकि, पुलिस धरपकड़ को लेकर कार्रवाई कर रही है और गिरफ्तारी भी जारी है। बावजूद, यह वीडियो दिखाने के लिए काफी है कि किस तरह से ऋषिकेश के गली कूंचों में शराब बिक रही है। गौर से देखिए वीडियो…
बता दें कि, ऋषिकेश पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अंग्रेजी और देसी शराब के 123 पव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपियों में राहुल जाटव, दिनेश उर्फ गोलू और प्रमिला देवी सभी निवासी ऋषिकेश शामिल हैं। कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
