Crime editor@ DN
ऋषिकेश। नाबालिग छात्र-छात्राओं के दोपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ाने को लेकर मुनिकीरेती पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इस बाबत पुलिस ने शुरूआती चरण में क्षेत्र के सभी स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है। पांच दिन बाद पुलिस दोपहिया पर फर्राटा भरते हुए पकड़ में आने वाले नाबालिग के वाहन को सीज कर अभिभावक के खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई करेगी।
शुक्रवार को मुनिकीरेती पुलिस ने ओमकारानंद स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूक अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यातायात नियमों से अवगत कराया। इसबीच उन्हें कानन व अधिकार की जानकारी भी दी गई। दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील भी की गई। प्रभारी निरीक्षक रितेश ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। अभी क्षेत्र के पावकी देवी, गुलर और तपोवन क्षेत्र में के स्कूलों में भी जागरूकता अभियान आयोजित होना है। जागरूकता के बाद चेकिंग की शुरू की जाएगी।
बताया कि चेकिंग में पकड़े जाने वाले नाबालिग छात्र-छात्राओं के वाहन को सीज किया जाएगा। कानूनी प्रावधान के तहत संबंधित अभिभावक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। सजा के लिए कानूनी कार्रवाई भी होगी। स्कूलों में नाबालिग छात्र-छात्राओं के वाहन पार्क कराने पर प्रबंधन पर एक्शन लिया जाएगा। मौके पर यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, कैलासगेट चौकी प्रभारी सुनील पंत, ढालवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर, चौकी प्रभारी भद्रकाली नवल किशोर गुप्ता, एसआई दीपिका तिवारी आदि मौजूद थे।
नाबालिक का फर्राटा और मम्मी-पापा पर 25 हजार का जुर्माना
Leave a comment
Leave a comment
