Crime editor@ DN
रुद्रपुर। नाबालिग छात्रों में विवाद के चलते एक छात्र पर तमंचे से फायरिंग का आरोप है। फायरिंग के दौरान गोली साथी छात्र के हाथ को चीरते हुए निकल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि गोली छात्र के हाथ पर लगी।
पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौराहा निवासी 15 साल के अमन को 2 छात्र घर पर बाइक से उसे खेलने के लिए लेने आए थे, जिसके बाद अमन उनके साथ बाइक पर निकल गया। आरोप है कि खेड़ा में उसके साथ बाइक सवार दो छात्रों में विवाद हो गया। बीच-बचाव में एक नाबालिग छात्र ने फायरिंग की, तो गोली उसके हाथ को चीरते हुए निकल गई। घटना के बाद छात्र मौके से फरार हो गया।
सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। देखिए! वीडियो अस्पताल में भर्ती अमन और क्या कुछ बोले सीओ आशीष भारद्वाज….
