Black and white@ Desk
मुरादाबाद। सेना के एक जवान की रेल हादसे में मौत को लेकर रेलवे प्रशासन ने सफाई पेश की है। रेलवे के मुरादाबाद मंडल का दावा है कि सार्वजनिक ऑनलाइन और अन्य प्लेटफार्म पर ऐसी सूचना जारी की गई कि आर्मी के एक जवान की ट्रेन से गिरने के चलते मौत हुई। जबकि, हकीकत में वह लापरवाही के चलते जान गवां बैठा।
रेलवे के मुरादाबाद मंडल के जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक 17 नवंबर को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस से सेना के एक जवान के गिरने से मौत की खबरें सामने आई थी। मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच कराई, तो पता चला कि सोनू कुमार सिंह बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। दावा है कि टिकट चेकिंग स्टाफ ने उन्हें रास्ते में उतार दिया। बावजूद, फिर भी उन्होंने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।

जांच पड़ताल के बाद रेलवे प्रशासन ने बरेली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो जारी करते हुए यह भी दावा किया कि वह ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान ही गिर गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
