Chief Reporter@ RC
ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब लगातार विभिन्न समाज सेवा के कार्य में जुटा है। इसी कड़ी में संस्था ने अब छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए करतार पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर दिया है।
संस्था की ऋषिकेश इकाई के अध्यक्ष संकेत गोयल का कहना है कि समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। रोटरी के माध्यम से ऋषिकेश क्षेत्र में शिक्षा के साथ ही आर्थिक रूप से तंग लोगों की सहायता लगातार जारी है। इससे पहले भी संस्था ने कई जरूरतमंदों को मदद दी है। कहा कि शिक्षा ही देश का भविष्य है और मौजूदा वक्त भी कंप्यूटर का दौर है। ऐसे में नौनिहालों को कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। गोयल ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने पंडित जवाहरलल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि वह बच्चों से खासा लगाव रखते थे।
गोयल ने स्कूली बच्चों से पंडित नेहरू के बताए पद चिन्हों पर चलने का आह्वान भी किया। सचिव विजय रावत ने भी बाल दिवस के मौके पर विचार साझा किए। मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय पाल सिंह, संजय सकलानी, केशव असुजा, हितेंद्र पंवार, संदीप गोस्वामी, हरीश राणा, सचिन सैनी, राजेंद्र बिजलवान, स्कूल के निदेशक गुरविंदर सिंह सलूजा, प्रिंसिपल सरिता पैन्यूली आदि मौजूद थे।
नौनिहालों को होगा कंप्यूटर का ज्ञान, तो देश होगा महान: गोयल
Leave a comment
Leave a comment
