Black and white@ Desk
Rishikesh: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न ऋषिकेश प्रेस क्लब ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित कर मनाया। प्रेस क्लब परिसर में सदस्यों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुन भी बजाई।

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्य रेखा भंडारी, कृष्णा रावत डोभाल और पूर्व नगर पालिका सभासद सुलेखा बाल्मिकी ने अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर किया। रेखा भंडारी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की 100 वर्षों की गुलामी के बाद भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने प्राणों की कुर्बानी दी गई है, जिसके बाद देश को आजादी मिली है। सेनानियों का बलिदान हर भारतीय हरवक्त याद रहेगा। हरीश तिवारी ने कहा कि महान क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद आज हम आजाद देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहे हैं। युवा पीढ़ी को इस शहादत से याद दिलाना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। मौके पर अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, राजीव खत्री, प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष डोभाल ,महामंत्री दुर्गा नौटियाल , सुदीप पंच भैया,राजेंद्र भंडारी, दिनेश सिंह सुरियाल, मनोज रौतेला, गणेश रयाल , अमित सिंह कंडियाल, पंकज कौशल, रणवीर सिंह ,बसंत कश्यप ,विनय पांडे, सूरजमणी सिल्सवाल, अमित सूरी, राजेश शर्मा, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
ऋषिकेश प्रेस क्लब: 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला सशक्तिकरण को किया समर्पित
Leave a comment
Leave a comment
