Crime editor@ DN
ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों से लोहे की खिड़कियां चोरी करने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने खिड़कियां खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्रामसभा गुमानीवाला स्थित रोजा फार्म निवासी सुनील सिंह ने शिकायत दी कि रुसा फार्म में उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात ने लोहे की खिड़कियां चोरी कर ली है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की पहचान को प्रयास तेज किए। शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को गुमानीवाला में रेलवे फाटक के पास तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
कोतवाल रवि सैनी ने दावा किया कि उक्त लोगों के पास लोहे की खिड़कियां थी। पूछताछ करने पर उन्होंने गुमानीवाला में ही एक निर्माणाधीन मकान से खिड़कियां चोरी करने की बात कबूल की।आरोपियों की पहचान आदित्य पुत्र मन बहादुर निवासी गुमानीवाला और निखिल पुत्र दिनेश उनियाल निवासी भट्टोवाला, श्यामपुर के रूप में हुई है। जबकि, कबाड़ी की शिनाख्त मोहन पुत्र हेतराम सिंह जाटव निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल के रूप में हुई। बताया कि आरोपियों से चार लोहे की खिड़कियां बरामद की गई है। अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
खिड़कियां चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…खरीददार कबाड़ी भी गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
