Black and white@ इंटरनेशनल डेस्क
अमेरिका की एक अदालत ने कत्ल के आरोप में एक महिला को मौत की सजा सुनाई है। महिला पर आरोप है कि उसने एक बच्चे की चाहत में हैवानियत की सारी हदों को पार कर दी। आरोपी महिला ने पहले तो एक गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसके पेट को चीरकर बच्चे को भी निकाल लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के न्यू बॉस्टन की रहने वाली टायलर रेना पार्कर ने 21 साल की महिला सीमन्स हैनकॉक की हत्या कर दी थी। जिस समय यह हत्या की गई, हैनकॉक गर्भवती थीं। जांच में पाया गया कि पार्कर ने हैनकॉक की हत्या के लिए पहले हथौड़े से सिर पर वार किया और बाद में चाकू से उसका पेट चीर डाला। तीन अक्तूबर को आरोपी पार्कर को मामले में दोषी ठहराया गया था।
हथौड़े और चाकू से किए दर्जनों वार
आरोपी महिला ने हैनकॉन की हत्या के लिए सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसने कम से कम 100 बार उसके शरीर को चाकुओं से गोदा। बाद में उसका पेट चीरकर बच्चा बाहर निकाल लिया और उसे अगवा कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई।
खुद के प्रेग्नेंट होने की फैलाई अफवाह
पार्कर का ऑपरेशन के जरिए गर्भाशय निकाल दिया गया था, जिस कारण वह मां नहीं बन सकती थी। उसे डर था कि कहीं इस कारण उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ न दे। ऐसे में उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी खबर फैला दी। खुद को प्रेग्नेंट दिखाने के लिए उसने फेक सिलिकन का इस्तेमाल किया। हालांकि, जब डिलीवरी का समय आया तो उसने बच्चे की चाहत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
