black and white@desk
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में मेयर शंभू पासवान ने रेलवे रोड पर 6.68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस कार्य से क्षेत्र की स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधाओं में भी सुधार होगा।
मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 10 के पार्षद आशु डंग सहित,भूषण लाल डंग,दिलीप अरोरा, काकू चावला,महेश डंग,राजीव गर्ग उपस्थित रहे।
ऋषिकेश: रेलवे रोड पर नाला निर्माण का हुआ श्रीगणेश
Leave a comment
Leave a comment
