- लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के दीपावली मेले का सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ
- श्रीदेव सुमन विवि कैंपस में आयोजित मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर
black and white@desk
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में लायंस दीपावली मेला आयोजित किया। इसमें ऑटो एक्सपो और मिस ऋषिकेश समेत विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मिस ऋषिकेश अनुषिका चुनी गई। उन्हें खिताब से नवाजते हुए संस्था सदस्यों ने सम्मानित किया।
दीपावली मेला का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि मेले संस्कृति के प्रदर्शन और लोगों में प्रेम भाव बढ़ाने का माध्यम हैं। वहीं, मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र मिस ऋषिकेश 2026 प्रतियोगित रही। कड़े मुकाबले में अनुषिका ने यह खिताब अपने नाम किया। जबकि, प्रगति प्रथम और हनी राणा द्वितीय रनर अप रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में जूनियन और सीनियर बच्चों प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर में नाइशा जैन और सीनियर में नोविका पाल पहले पायदान पर रहीं। ग्रुप डांस में एसपीपीएस डांस ग्रुप, वन डायरेक्शन गर्ल्स और एसबीएम स्कूल के डांस ग्रुप ने प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गायन प्रतियोगिता में अवंत सिंह ने सुरों का जलवा दिखाकर पहला स्थान प्राप्त किया। मेले में मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। ऑटो एक्सो, फूड स्टॉल और मनोरंजक गतिविधियों ने मेले की रौनक में चार चांद लगा दिए। क्लब अध्यक्ष ऋषभ जैन ने कहा कि यह आयोजन सदस्यों व जन सहयोग से ही सफल हो पाया है। उन्होंने स्थानीय लोगों का भी हर साल की तरह इस बार भी मेले को प्यार देने पर आभार जताया। मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, क्लब सचिव सागर ग्रोवर मेला चेयरमैन अभिनव गोयल, पंकज चंदानी, सुमित चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

