Desk@blackandwhite
Rishikesh: हृषिकेश वसंतोत्सव का मंगलवार को स्व. कमल नारायण मिश्र की स्मृति आयोजित दंगल प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। इस दौरान उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया, जिसमें पंजाब के पहलवान दीपक ने बाजी मारी। 21 हजार रूपये की कुश्ती जीतने के साथ ही दीपक को वसंत केसरी के खिताब से भी नवाजा गया।

नगर निगम परिसर में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हुए। उन्होंने पहलवानों से परिचय लेकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। विजेता दीपक पहलवान को गदा एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। दंगल के समापन के साथ ही मेला समिति के अध्यक्ष दीप शर्मा ने उत्सव के समापन की घोषणा की। वहीं, कुश्ती में दिल्ली के पहलवान घोल्ला, देहरादून के शुभम, देवबंद के शमशाद, हरिद्वार से मनसा, हरियाणा के प्रताप, रूड़की के साजिद, ऋषिकेश के जितेश, दिल्ली के सुमित, पानीपत के परमजीत, दिल्ली के उमेश कुमार के बीच मंगलवार के बीच अखाड़े में खूब दांव-पेच चले। इसमें पंजाब के पहलवान दीपक ने सभी को पछाड़ते हुए 21 हजार रूपये की फाइनल कुश्ती जीतकर परचम लहराया।

दंगल में समिति से जुड़े हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह, रामकृपाल गौतम,गोविंद रावत, डीबीपीएस रावत, राजेंद्र बिष्ट, देवदत्त शर्मा राजू,हर्षवर्धन रावत, रंजन अंथवाल, सत्य प्रसाद ममगाईं, जयप्रकाश ठेकेदार, राम प्रकाश, दीपक भारद्वाज नागेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा , विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
