Black and white@Desk
Rishikesh: उत्तराखंड में शुक्रवार को जगह-जगह होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। सियासत पर भी होली का रंग चढ़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सबके संग खूब झूमे।

वहीं, गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में भव्य होली खेली गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग होली खेलने के लिए जुटे दिखे। यहां की भीड़ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल है
उधर, ऋषिकेश में भी जगह-जगह गुलाल उड़ा। स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर प्रेम के उत्सव की शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने भी लोगों के साथ होली खेली।
