Desk@Black and White
Rishikesh: ऋषिकेश बसंतोत्सव का गुरूवार (आज) से आगाज हो गया। श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने झंडा चौक पर सुबह ध्वजारोहण कर उत्सव का शुभारंभ किया। छह दिवसीय आयोजन में पहले दिन सुबह विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं व युवाओं की साइकिल दौड़ भी हुई। यह आयोजन स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में हुआ।

सहसंयोजक वरूण शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को मटकी फोड़ प्रतियोगित होगी। गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। एक जनवरी को स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर होगा। छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। भंजन संध्या का कार्यक्रम भी इसी दिन तय किया गया है।

सहसंयोजक ने बताया कि दो फरवरी को दोपहर एक बजे ऋषिकेश नारायण भगवान श्रीभरत की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। बेबी शो का कार्यक्रम भी रखा गया है।तीन फरवरी को प्रसाद वितरण के साथ ही दंगल प्रतियोगिता का कार्यक्रम है। अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ ही शाम को कवि सम्मेलन होगा।
वसंत उत्सव समिति सयोजक दीप शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, जयेंद्र रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, रामकृपाल गौतम, रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, गोविंद सिंह रावत, रंजन अंथवाल आदि मौजूद रहे।
