Desk@ blackandwhite
Rishikesh: ऋषिकेश बसंतोत्सव का 30 जनवरी (गुरुवार) सुबह 7 बजे बाद झंडा चौक पर ध्वजारोहण से शुभारंभ होगा। छह दिवसीय आयोजन में पहले दिन सुबह विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं व युवाओं की साइकिल रेस होगी।

बुधवार को श्रीभरत मंदिर परिसर में उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही अन्य लोग जुटे। इस दौरान समिति संयोजक दीप शर्मा ने उत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी की सुबह झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से साइकिल दौड़ आयोजित होगी, जिसमें नगर क्षेत्र के युवा व स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह आयोजन स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में होगा। इसी दिन विद्यालयी छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल में होंगे। सस्कृत विद्यालयों के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी।

सहसंयोजक वरूण शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को मटकी फोड़ प्रतियोगित होगी। गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। एक जनवरी को स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर होगा। छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। भंजन संध्या का कार्यक्रम भी इसी दिन तय किया गया है। दो फरवरी को दोपहर एक बजे ऋषिकेश नारायण भगवान श्रीभरत की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। बेबी शो का कार्यक्रम भी रखा गया है।
तीन फरवरी को प्रसाद वितरण के साथ ही दंगल प्रतियोगिता का कार्यक्रम है। अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ ही शाम को कवि सम्मेलन होगा। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, रामकृपाल गौतम, रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, गोविंद सिंह रावत, रंजन अंथवाल आदि मौजूद रहे।
