BlackandWhite@ Desk
Rishikesh: राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मीडिया कर्मी योगेश डिमरी की कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने योगेश डिमरी को विश्वास दिलाया कि सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ेगी नहीं। उन्होंने उनके परिवार को भी ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने योगेश डिमरी की माता को बताया कि उनके द्वारा उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम से भी बात की गई है और वह भी डिमरी के उपचार को लेकर सकारात्मक हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कृत संकल्प है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया आदि प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे।
योगेश का हाल जानने AIIMS पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट…जिला उपाध्यक्ष प्रतीक भी रहे साथ…बोले- अपराधियों को नहीं बख्शेगी सरकार
Leave a comment
Leave a comment
