Black and White@ Desk
Rishikesh: भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की अध्यक्षता में सभी मोर्चो का सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान से जुड़ना है और अधिक से अधिक सदस्य जोड़कर हमें एक नया कीर्तिमान बनाना है।

जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा और सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक गणेश रावत ने सभी मोर्चो से घर घर जाकर सदस्यता अभियान को गतिशील करने का आवाह्न किया। मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक चंदेश्वर यादव, सहसंयोजक माधवी गुप्ता मंडल, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, संजीव पाल, महामंत्री नितिन सक्सेना, राधेश्याम जाटव, किशन मंडल, जगवार सिंह, मनीष बनवाल, मनोज जैन, अभिनव पाल, रीता गुप्ता,गुड्डी कलूड़ा,आशा शुक्ला,रीना मंडल,महेंद्र यादव, सुभाष ठटेरा,सुधा असवाल, बिट्टू, शशि मिश्रा, राजेश, अंकुर आदि मौजूद रहे।
