black and white@desk
ऋषिकेश। गैरसैंण विधानसभा सत्र से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को ऋषिकेश आगमन पर मेयर शंभू पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इंद्रमणि बडोनी चौक पर भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। स्वागत में मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बोले, प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।
