Crime Desk@ DN
Rishikesh: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट पर नहाने के दौरान अलवर राजस्थान का एक पर्यटक गंगा में डूबने लगा। जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी की टीम ने पर्यटक को गंगा में डूबने से बचा लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर कभी कम और कभी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में गंगा नहाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सतर्कता से गंगा स्नान करने के लिए आगाह किया जा रहा है।
जल पुलिस की टीम लगातार मुनादी कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। आज नाव घाट पर अलवर राजस्थान से कुछ पर्यटक नहाने के लिए पहुंचे। जिनमें शामिल गोविंद गोयल अचानक गंगा की गहराई में डूबने लगा। नजर पड़ते ही जल पुलिस की टीम ने गोविंद गोयल को गंगा में डूबने से बचा लिया। बता दे कि गंगा में पर्यटक के डूबने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
जल पुलिस ने बचाई राजस्थान के पर्यटक की जान
Leave a comment
Leave a comment
