Black and White@ Desk
Rishikesh: वसंत पंचमी पर्व पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भगवान भरत की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने भगवान भरत की डोली के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर धर्मयात्रा का स्वागत भी किया।

बुधवार को वसंत पंचमी पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में पौराणिक श्रीभरत मंदिर में पूजा अर्चना की गई। दोपहर में प्राचीन श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में हृषीकेश भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक, रामानंद घाट होते हुए गंगातट पर पहुंची। यहां श्री भरत भगवान की डोली को स्नान कराया गया।

इसके बाद यात्रा सुभाष चौक, मुखर्जी चौक, लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड, पुराना टिहरी बस अड्डा, झंडा चौक से होते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा में हर्षवर्धन शर्मा, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, राजपाल खरोला, दीप शर्मा, विनय उनियाल, गोविंद रावत, महंत रवि शास्त्री, रंजन अंथवाल, रीना शर्मा, शिवकुमार गौतम, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

