Black and White@ Desk
Rishikesh: चार दिवसीय हृषिकेश वसंतोत्सव का तीसरा दिन रक्तदान शिविर और भजन संध्या के नाम रहा। रक्तदान शिविर में विभिन्न चिकित्सालयों की टीमों ने कुल 467 यूनिट रक्त एकत्रित किया। वहीं, भजन संध्या में भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंगलवार को हृषिकेश वसंतोत्सव के तीसरे दिन श्रीभरत मंदर में ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ एम्स की डीन डॉ. जया चतुर्वेदी, श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, कार्यक्रम संयोजक दीप शर्मा, मेला सहसंयोजक हर्षवर्धन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. जया चतुर्वेदी ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि रक्तदान के जरिए लोगों की जान बचाई जा सकती है। इससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। हम सभी को अपना कर्तव्य रक्तदान करके निभाना चाहिए।

शिविर में 467 रक्त यूनिट एकत्र किया गया। एम्स की टीम ने 136 यूनिट, आईएमए देहरादून की टीम ने 98 यूनिट, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की टीम ने 100 यूनिट, परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 112 यूनिट रक्त और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की टीम ने 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वालों को लक्की ड्रा का कूपन दिया गया। रक्तदान करने वाले 467 लोगां कूपन के लक्की ड्रा में तीन लक्की विजेताओं अनिरुद्ध शर्मा, सुमित, अमन कोहली को स्मार्ट टैबलेट दिए गए। ।
मौके पर विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री, वरूण शर्मा, रामकृपाल गौतम, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत, दीपक भारद्वाज, विनोद कोठियाल, अमित चटर्जी, रचित अग्रवाल, निशांत, ऋषि रावत आदि मौजूद रहे।