Black and White@ Desk
Rishikesh: ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में 13 फरवरी 2024 को आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 467 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह आयोजन एम्स, हिमालयन हॉस्पिटल, आईएमए देहरादून, परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सहयोग से सफल हुआ।
महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने रक्तदान शिविर में दान करने वाले रक्तदाताओं और रक्तदाता प्रेरकों व मोटीवेटरों को सराहा। कहा कि रक्तदान से आप किसी को जीवन दान देते हैं। कारण, बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए लगभग सभी अस्पतालों में रक्त की बनी रहती है।अत्यधिक रक्त स्राव से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो, इसके लिए सभी को रक्तदान को आगे आना चाहिए।

महंत वत्सल ने लक्की ड्रॉ में विजेता रक्तदाताओं को अनिरुद्ध शर्मा, अमन कोहली और शिवम को एक-एक स्मार्ट टैबलेट उपहार के रूप में दिया। रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले रक्तदाता प्रेरक (मोटीवेटर) को एक-एक एंड्रॉयड 5G मोबाइल दिया। मोटीवेटरों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल , विवेक शर्मा ,प्रवीण रावत, अमित चटर्जी, रचित अग्रवाल, दीपक भारद्वाज, सनील रावत, यशपाल सिंह ओली ,ऋषि रावत और निशांत प्रजापति शामिल थे। इसके साथ ही 15 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर मोटीवेटर सुरेंद्र रावत, आशीष जोशी, विनोद कोठियाल, जनार्दन कैरवान और रविंद्र ढींगरा को एक-एक ट्रैक सूट दिया गया।
