Black and White@ Desk
Rishikesh: श्रीभरत मंदिर पीठ के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की। उनकी कुशल-क्षेम लेकर मां गंगा से दीर्घायु की कामना की। महंत वत्सल महाराज ने बताया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वस्थ हैं। वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बोले, जगद्गुरु जल्द स्वस्थ होकर भक्तों के बीच लौटेंगे। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे।
