Rishikesh@ रायवाला क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दावा है कि एक दिन पहले अनियंत्रित होकर पलटे डंपर की रेत हाईवे पर फैलने से हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने घटना के दौरान चश्मदीदों के हवाले से बाइक के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर स्थित सराय निवासी शाहबाज पत्नी आसमा और भतीजी मिस्भा को लेकर रायवाला क्षेत्र के हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान मोतीचूर फ्लाईओवर से पहले उसकी बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई। वह और सवार पत्नी व भतीजी को लेकर हाईवे पर गिर पड़ा। इसीबीच बस ने उन्हें रौंद दिया। दिलचस्प यह है कि सोमवार को हाईवे पर इसी स्थान के आसपास रेत से भरा एक डंपर पलटा था। दावा है कि डंपर की रेत को पूरी तरह से मौके से हटाया नहीं गया, जिसके चलते रेत में अनियंत्रित होकर बाइक रपट गई।
हालांकि, पुलिस ने शहबाज के चाचा एहसान की तहरीर का हवाला देते हुए यह बताया कि सभी ऋषिकेश घूमने गए थे। वह भी साथ ही थे। उन्होंने घटनाक्रम की पुलिस को दी तहरीर में इस तरह का कोई जिक्र नहीं किया। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि नेशनल हाईवे पर फैले रेत को लेकर एनएचएआई को अवगत करा दिया गया था। बावजूद, रेत का इस मामले से कोई ताल्लुक नहीं है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
.….’लापरवाही’ की रेत ने, तो नहीं ली 3 ‘जान’!
Leave a comment
Leave a comment
