Black and white@ Desk
Rishikesh: डोईवाला क्षेत्र में माजरी ग्रांट मंडल और शेरगढ़ के विभिन्न बूथ राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के अभिभाषण कार्यक्रम का कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य वक्ता के रूप में विधायक आदरणीय बृज भूषण गैरोला, मंडल प्रभारी दिनेश प्रसाद सती और मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी शामिल हुए।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने राष्ट्रपति अभिभाषण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी दिनेश प्रसाद सती ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बाबत अवगत कराया। संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने जानकारी दी। बताया कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बेडकर की जयंती व मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा।
वहीं, कार्यक्रम में कांग्रेस से आए बूथ अध्यक्ष समेत तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण कराई गई। उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रभान पाल, हरि सिंह, गुरजीत सिंह, लाडी साहब सिंह, विनोद राणा, भारत नेगी, रविंद्र सिंह, करण सिंह लाहौल, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
