Black and White@ DN
Rishikesh नशीले मादक पदार्थों में संलिप्त एक महिला 10 दफा जेल जा चुकी है। बावजूद, वह नशा बिक्री के अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रही है। पुलिस ने एक बार फिर महिला को पकड़ा है। इसबार गिरफ्तारी में आरोपी महिला का पति भी हत्थे चढ़ा है। पति भी दो बार एनडीपीएस एक्ट तहत पकड़ा जा चुका है। तलाशी में आरोपी दंपत्ति से पुलिस ने फिर स्मैक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर स्थिल भल्लाफार्म में गली नंबर 14 निवासी एक महिला व उसके पति को पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी में पुलिस को 12.91 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पहचान रेखा साहनी के रूप में हुई, तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट में छह मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। जबकि दो मामले आबकारी अधिनियम के हैं। पति सुरेंद्र साहनी की हिस्ट्रीशीट खुलने पर उसपर भी एनडीपीएस के ही दो मुकदमा कोतवाली में दर्ज मिले।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि दंपत्ति आदतन नशा तस्कर हैं। लिहाजा, मामले में अन्य कार्रवाई को लेकर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पेशी के बाद अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
