Black and white@ Desk
Rishikesh: बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर 14 नामांकन पत्र बिके। शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
गुरूवार को शैल विहार स्थित बार भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी खुशहाल सिंह कलूड़ा की देखरेख में वार्षिक चुनाव के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र बिके। सहायक चुनाव अधिकारी नवीन रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनील नवानी, अजय सिंह वर्मा, अतुल कुमार यादव, राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, अजय कुमार कश्यप, अमित अग्रवाल, महासचिव पद पर भूपेंद्र कुकरेती, अजय कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, दीपक अंथवाल, शैलेंद्र सेमवाल, रोहित गुप्ता, संयुक्त सचिव के लिए अमित बिरला, लाल सिंह मटेला, कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, ऑडिटर पद पर मोहित शर्मा और पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए आरती मित्तल ने नामांकन पत्र खरीदा। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार को भी जारी रहेगी। शनिवार को नामांकन पत्र जमा होंगे।
मौके पर चुनाव अधिकारी राजीव खेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य सीबी हटवाल, मनीष बिजल्वाण, ऋषि अंथवाल, पीडी त्यागी, चौधरी ओंकार सिंह, दीपक लोहनी, मोहन पैन्यूली, राकेश कंडवाल मौजूद रहे।
अध्यक्ष के लिए सुनील नवानी समेत चार दावेदार
Leave a comment
Leave a comment
