Black and white@ Desk
Rishikesh: बारएसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के तीसरे दिन चार विभिन्न पदों के दावेदार अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद समिति कुल 21 प्रत्याशियों ने पर्चा जमा कराया। अभी तक कुल 21 अधिवक्ता मैदान में दिख रहे हैं।
हालांकि, छह दिसंबर को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ होगी। शनिवार को शैल विहार स्थित बार भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी खुशहाल सिंह कलूड़ा की देखरेख में वार्षिक चुनाव के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन जमा कराए गए। सहायक चुनाव अधिकारी नवीन रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुनील नवानी, राजेंद्र सिंह सजवाण, अजय सिंह वर्मा और अतुल यादव ने पर्चा दाखिल कराया।
उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल और अमित अग्रवाल ने नामांकन पत्र जमा किया। महासचिव पद के लिए नरेश शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती अजय कुमार ठाकुर, शैलेंद्र सेमवाल, दीपक अंथवाल, रोहित गुप्ता और कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए महेश शर्मा और सुनील पयाल, ऑडिटर के लिए प्रमोद कुमार और मोहित शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए विनोद मिश्रा और आरती मित्तल व संयुक्त सचिव के लिए अमित विरला और लाल सिंह मटेला ने नामांकन पत्र खरीदा।
रावत ने बताया कि नामांकन खरीद की प्रक्रिया छह दिसंबर का दिन नाम वापसी के लिए तय है। 15 दिसंबर को मतदान और मतगणना के साथ ही अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर निर्वाचित अधिवक्ताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। 17 को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
