Crime editor@ DN
देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक से चेकिंग में CISF जवानों को सेटेलाइट फोन मिला है। फोन को कब्जे लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी को भी हिरासत में लिया। मामले में CISF की निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक CISF निरीक्षक सुनीता सिंह ने शिकायत दी कि 27 नवंबर को हवाई जहाज से दिल्ली जा रहे रूस स्थित मोस्को निवासी विक्टर सीमिनोव की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक सेटेलाइट फोन बरामद हुआ, जिसके बाद सीमिनोव को हिरासत में लिया गया। पुलिस से इसकी शिकायत कर विदेशी नागरिक को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने विदेशी के खिलाफ भारतीय टेलीग्राम एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया आरोपी रूस में 90 के दशक में मंत्री भी रह चुका है। फिलहाल वह बिजनेसमैन है। बताया कि सीमिनोव को देहरादून कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने आरोपी पर जुर्माना कर उसे छोड़ दिया। बताया कि सेटेलाइट भी कोर्ट में पेश किया गया था।
