Crime editor@ DN
ऋषिकेश। खारास्रोत के पास जंगल से एक व्यक्ति का संदिग्ध शव मिलने के मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई की शिकायत पर की है। वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर को खारास्रोत में जंगल से एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पहचान को लेकर पुलिस के प्रयास में शिनाख्त विजयपाल पुत्र स्व. शूरवीर सिंह नेगी निवासी वार्ड नंबर सात, चौदहबीघा, मुनिकीरेती के रूप में हुई थी। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि विजयपाल के भाई प्रेमपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस जांच में विजयपाल के सिर पर गंभीर चोटें मिली थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने भी इसे हत्या माना था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह पुलिस टीम गठित की गई हैं। खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। दावा किया कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
मुनिकीरेती में हत्या…पहले संदिग्ध था मामला….खुलासे को अब 6 टीम गठित
Leave a comment
Leave a comment
