Crime editor@ DN
Rishikesh: मुनिकीरेती में महज गाली पर देने पर दो युवकों ने साथी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर व मामले से संबंधित अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर ने 23 नवंबर को खारास्रोत में जंगल से बरामद संदिग्ध शव के मामले में हत्या के मुकदमे का मंगलवार को खुलासा किया। मुनिकीरेती थाने में प्रेसवार्ता कर एसएसपी ने बताया कि संदिग्ध शव की पहचान सात पुलिस टीम गठित की गई। 25 नवंबर को अज्ञात मृतक की शिनाख्त विजय नेगी (50) पुत्र स्व. शूरवीर सिंह निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती के रूप में हुई। भाई प्रेमलाल ने पहचान करने बाद 28 नंवबर को पुलिस की हत्या की शिकायत दी।
एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया। मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने भद्रकाली के पास हर्बल गार्डन के पास भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी चमेली, पट्टी दोगी, टिहरी और विकास नेगी पुत्र ध्रुव सिंह नेगी निवासी ग्राम खेड़ागड़ खाल, यमकेश्वर, पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया। बताया कि वह खारास्रोत के पास जंगल में विजय नेगी के साथ शराब पीने के लिए गए थे।
इसबीच उसने गाली दी, जिसपर मना किया, लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में आकर दो बार पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
