Crime editor@ DN
ऋषिकेश। एसएफटी टनल में रैणी आपदा में लापता कर्मचारियों के शव मिलने का सिलसिला जारी है। अब एक और शव पुलिस को मिला है। दिलचस्प यह है कि पुलिस आखिर कैसे अज्ञात शव की पहचान करेगी? कारण, पुलिस को सिर्फ धड़ मिला। जबक, सिर गायब है। चमोली पुलिस के मुताबिक तपोवन स्थित कंपनी में कार्यरत डॉक्टर सुशील कुमार शर्मा ने जोशीमठ पुलिस को सूचना दी कि एसएफटी टनल में एक शव दिखा है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को टनल के मुहाने से करीब 590 मीटर भीतर सफाई कर रहे कर्मियों ने कीचड़ और मिट्टी में सने हुए एक मानव शव अवशेष को दिखाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, तो शव का सिर नहीं मिला। बाया हाथ और पैर भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कंपनी कर्मचारी भी युवक शिनाख्त नहीं कर पाएं हैं। लिहाजा, शव का पंचनामा भर डीएनए सुरक्षित रखा लिया है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस बाबत सूचित किया गया है।
