Black and white@ Desk
ऋषिकेश। योगी कर्मवीर महाराज ने आयुर्वेद, योग और प्रकृति के नजदीक जाने पर शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनका इलाज नहीं है, लेकिन नेचरोपैथी में आने से पूरे शरीर का शोधन होता और रोग में इसका लाभ भी मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आयुर्वेद की तरफ झुक रहा है।
कोरोना काल में दवा काम नहीं आई, लेकिन आयुर्वेद ने बाखूबी न सिर्फ काम किया, बल्कि घर में काली मिर्च और गिलॉय घोटकर पीकर वाले बच गए। जबकि, जो बाहर गए वह वापस नहीं आए। लिहाजा, आयुर्वेद खुद में एक बेहतर विधा है। इसमें हर मर्ज की दवा है। ऋषियों ने आयुर्वेद में छोटी से लेकर हर बड़ी चीज का भी वर्णन किया है। बताते चलें कि, योगी कर्मवीर महाराज गंगा भोगपुर स्थित पनामबी रिजॉर्ट में पंचकर्मा और आयुर्वेद सेंटर के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इस दौरान नीरज गुप्ता, विनीता गुप्ता, डा. प्रवीण, अंकित कौशिक आदि मौजूद थे।
आयुर्वेद हर मर्ज की दवाः योगी कर्मवीर
Leave a comment
Leave a comment
