Black and white@ Desk
ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो सदभावना सप्ताह के शहर में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेराजगारी आदि मुद्दों से स्थानीय लोगों को अवगत कराया।
कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश में एकता और तानशाही को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे हैं। वह देश की जनता को असल मुद्दों को लेकर जगाने के प्रयास कर रहे हैं, जिसके तहत स्थानीय स्तर कार्यकर्ता भी मशाल हाथ में उठाकर जनहित से जुड़े मुद्दें से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बता दें कि, रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन से शाम के वक्त शुरू हुई यात्रा त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तम्भ तक निकली।
यात्रा में कांग्रेस के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, महासचिव राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिंह, भगवान सिंह, सरोज देवराडी, चंदन पंवार, गौरव राणा, गौरव कुमार, जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, हरिराम वर्मा, रेनु नेगी, धर्मेंद्र गुलियाल, प्रवीन जाटव, ममता रमोला, कमलेश शर्मा, रवि जैन, अशोक शर्मा, सावित्री देवी आदि शामिल थे।
अखंडता और एकता की मशाल यात्रा…यह लोग हुए शामिल
Leave a comment
Leave a comment
