Crime editior@ DN
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस को साल 2025 का लक्ष्य मिलते ही ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है। कहीं, रायवाला पुलिस नशा तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है, तो अब ऋषिकेश पुलिस ने भी एक नशे के सौदागर को धर दबोचा है।
कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर गुमानीवाला स्थित मनसा देवी के नजदीक एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर युवक से पुलिसकर्मियों को करीब 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुधीर पुत्र मुकुंदी सिंह निवासी गुमानीवाला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को साल 2025 तक नशा मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य पुलिस को दिया था, जिसके बाद पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अशोक कुमार ने बाकायदा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे।
डीजीपी ने यह चेतावनी भी जारी की थी कि किसी भी थाना क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री पर राज्य स्तर की नशे पर कार्रवाई से जुड़ी टास्क फोर्स ने गिरफ्तारी की, तो संबंधित थाना व चौकी क्षेत्र के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा, डीजीपी की ताकीद के बाद से पुलिस ने भी नशे की अवैध बिक्री और तस्करी के खात्मे के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
CM धामी ने दिया लक्ष्य…एक्शन में खाकी, ताबड़तोड़ कार्रवाई
Leave a comment
Leave a comment
