Chief Reporter
ऋषिकेश। नगर निगम मेयर अनीता ममगाईं ने ऋषिकेश के लाल शहीद राकेश डोभाल के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। रविवार को गंगा नगर स्थित शहीद राकेश के आवास पर पहुंचकर महापौर ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान शहीद के परिजनों से बातचीत में मेयर ने कहा कि देश के लिए शहीदों की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। कहा कि आज हम आजाद हवा में वीर शहीदों की वजह से ही ले पा रहे हैं। बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर शहीद राकेश डोभाल के आवास की सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने का प्रयास किया जाएगा।
बताते चलें कि बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात देवभूमि का लाल राकेश डोभाल दो साल पहले जम्मू की बारामुला घाटी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इस दौरान पूर्व सभासद बृजपाल राणा,पार्षद उमा बृजपाल राणा, शहीद की माताजी विमला डोभाल,धर्मपत्नी संतोषी डोभाल, बिटिया दित्या डोभाल,पुत्र देवघ्य डोभाल,मदन शर्मा,हंसराज मैंडोलि,सुरेश चमोली,कुलदीप बूटोला आदि मोजूद रहे।
