Crime editor@ DN
ऋषिकेश। पैसे के लालच और खुद की नशे की लत को पूरा करने के साथ ही युवा पीढ़ी को भी बर्बादी की ओर धकेलने वाले महज 21 साल के एक सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने तलाशी में नशे के 40 इंजेक्शन बरामद किए हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के मुताबिक नियमित गश्त के दौरान हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती के नजदीक एक शख्स संदिग्ध हालत में नजर आया। शक होने पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें युवक के पास से नशे के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुद की पहचान अरविंद पुत्र राजेंद्र सिंह सैनी निवासी ग्राम मंढौरा, नहटौर, जिला बिजनौर, यूपी व हाल निवासी हरिपुरकलां के रूप में कराई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने यह नशे के इंजेक्शन बहादराबाद में एक मेडिकल स्टोर से खरीदे थे। आरोपी खुद नशे का आदी है और एक दूध कंपनी की डेरी पर हरिपुरकलां में ही काम करता है। खुद की नशे की लत और के साथ वह आसपास के क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन भी बेचता है। बताया कि आरोपी ने यह सब नशे की लत को पूरा और पैसों के लालच में किया। बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह गिरफ्तारी भी की गई है।
सौदागर…नशा…लत और बर्बादी
Leave a comment
Leave a comment
