Crime editor@ DN
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर में शांति और कानून व्यवस्था के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। जनपद की नई पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के आने से स्थानीय लोग अपराध नियंत्रण के लिए उनकी तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रहे थे, जोकि हकीकत भी हुई।
दरअसल, एसएसपी श्वेता चौबे पहली बार स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कोटद्वार पहुंची। उन्होंने कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने सबसे पहले नशे के कारोबार पर रोक लगाने, अपराधिक वारदातों पर शिकंजा कसने, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की मांग की।
एसएसपी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि नशे के कारोबार को आम जनमानस की सहायता से ही जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नशे का कारोबार और नशा करने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील भी की है। बताया कि यह जानकारी देने वालों के नाम पते पूरी तरीके से गुप्त रखे जाएंगे। अपराधिक वारदातों पर रोक लगाने के लिए शहर में नाम पते छिपाकर रहने वालों के खिलाफ पुलिस वेरिफिकेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कप्तान पहुंची जनता दरबार…जड़ से खत्म होगा यह कारोबार
Leave a comment
Leave a comment
