Black and white@Rishiekesh श्री भरत मंदिर परिसर में बसंतोत्सव के तहत स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 428 यूनिट रक्तदान हुआ। जिसमें से एम्स ऋषिकेश को 123 यूनिट, हिमालयन हॉस्पिटल को 126 यूनिट और परिवर्तन चेरिटेबल ट्रस्ट को 179 यूनिट रक्त दिया गया। इस दौरान श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि रक्तदान महदान के बराबर है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान के जरिए ही इसे प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, अशोक अग्रवाल, आशु रणदेव, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य केएल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
