black and white@desk
देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और इतनी ही मात्रा में चावल शामिल है।
कुंभ के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त आवंटन का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर खाद्यन्न आवंटन की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा कि इससे अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने और आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी
