Crime Desk@ Black and White
Rishikesh: राज्य सरकार के साल 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड लक्ष्य के तहत सघन चेकिंग में एक सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चंद्रेश्वर नगर के पास एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से 8.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बेचकर कमाए 10 हजार रुपये भी मिले। पूछताछ में आरोपी की पहचान रघुनंदन पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना मनिहारी, जिला बलिया उत्तर प्रदेश व हाल निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि चेकिंग अभियान में दर्जनों नशे के सौदागर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूर्ण रूप से नशा तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस नियमित चेकिंग व छापेमारी अभियान नगर व आसपास के सटे इलाकों में चला रही है। पुलिस टीम में त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार, कांस्टेबल तेज सिंह आदि शामिल थे।
सौदागर गिरफ्तार… तलाशी में पुलिस को 10 हजार भी मिले
Leave a comment
Leave a comment
