Black and white@ Desk
Rishikesh: महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने देश में कंप्यूटर क्रान्ति के जनक और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ने भारत में कंप्यूटर क्रांति लाकर आधुनिक भारत का निर्माण किया।वह आधुनिक भारत के निर्माता के साथ कंप्यूटर क्रान्ति के जनक थे। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि ने देश को उन्नति व विकास के पथ पर अग्रसर किया। देश उनके योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष एमएन फारूकी ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव ने देश में पंचायत राज व्यवस्था लागू कराई।महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया। देश में आर्थिक रूप से तंग लोगों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना भी की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, दीप शर्मा, सुधीर राय, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, गोकुल रमोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, राकेश अग्रवाल, बी.एस. पयाल, विक्रम भंडारी, विशाल कक्कड़, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मालती, सावित्री, उमा ओबराय, त्रिलोकी नाथ तिवारी,प्यारे लाल जुगरान, राजेंद्र कोठारी, एकांत गोयल, परमेश्वर राजभर, हरि राम वर्मा, अशोक शर्मा, हरि नेगी मनीष जाटव, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत अधिकारी, अबीर फारूकी आदि मौजूद थे। .
देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक का स्मरण… सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जयंती
Leave a comment
Leave a comment
