Crime editor@ DN
ऋषिकेश। नशा विरोधी मुहिम के तहत मुनिकीरेती पुलिस की टीम सोमवार को नरेंद्र नगर ब्लॉक के दूरस्थ गांव पावकी देवी पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इंटर कॉलेज में नशे और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने छात्र-छाओं के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्हें नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई। बताया कि कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कानून और अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया। नाबालिग के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई के बाबत भी अवगत कराया।
कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज, शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत, कैलासगेट प्रभारी सुनील पंत, एसआई विद्यादत्त जोशी, अमन चड्डा, कांस्टेबल बैशाली सैनी, प्रवक्ता रणवीर सिंह बिष्ट, विनय कृष्ण, सहायक अध्यापक अनीता चौहान, ममता पुंडीर, नीलिमा आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
