Black and white@ Desk
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में 24 जनवरी से पांच दिवसीय ऋषिकेश वसंतोत्सव का आगाज होने जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 26 जनवरी को ऋषिकेश नारायण भरत भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज कैंपस में वसंतोत्सव आयोजन समिति ने बैठक की। समिति से जुड़े हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि उत्सव की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ की जाएगी। इसी दिन लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और साइकिल दौड का आयोजन होगा। अगले दिन रक्तदान शिविर और एक शाम, देश के नाम थीम पर कार्यक्रम होगा। 26 जनवरी को ऋषिकेश नारायण भरत भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 को दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता होगी।
शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन कुश्ती समापन और कवि सम्मेलन आयोजित होगा। मौके पर वत्सल प्रपनाचार्य महाराज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, वियन उनियाल, गोविंद सिंह रावत, वीरेंद्र शर्मा, जबर सिंह रौतेला, धीरेंद्र जोशी, सुनील प्रभाकर, रवि शास्त्री, चेतन शर्मा, अशोक अग्रवाल, बंशीधर पोखरियाल, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, राधा रमोला, राकेश सिंह, जगत सिंह, गुरविंदर सिंह, प्यारे लाल जुगरान, संदीप शास्त्री, रंजन अंथवाल आदि मौजूद थे।
24 जनवरी से होगा वसंतोत्सव का आगाज
Leave a comment
Leave a comment
