Crime editor@ DN
ऋषिकेश। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए मुनिकीरेती पुलिस की टीम तड़के ही चेकिंग के लिए निकल गई। पुलिस टीम ने बगैर सत्यापन के किराएदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चेकिंग में नियम के उल्लंघन पर दो लाखों रुपए का जुर्माना भी किया गया।
रविवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह की अगुवाई में दर्जनभर पुलिसकर्मियों की टीम क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन की जांच को निकली। इस दौरान पुलिस टीम ने जगह-जगह चेकिंग की, जिसमें कई किराएदार बगैर सत्यापन के ही रहते मिले। टीम ने संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ एक्शन लेते हुए दो लाख रुपया का जुर्माना लगाया। चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को सत्यापन को लेकर जागरूक भी किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस लगातार सत्यापन को लेकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करती है। बावजूद कई लोग हैं कि नियम का पालन करने को तैयार ही नहीं। लिहाजा, ऐसे लोगों को ही कानून का पाठ पढ़ाने के लिए यह कार्यवाही की गई है। बताया कि सत्यापन चेकिंग का मकसद क्षेत्र में बाहरी लोगों की जांच-पड़ताल भी है। इससे कानून और शांति व्यवस्था को पुख्ता रखने में खासी मदद मिलती है। पहचान छुपाकर रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी धरपकड़ कई दफा चेकिंग में होती है। उन्होंने स्थानीयलोगों से किरायेदारों का सत्यापन जरूर कराने की अपील भी की है।

पुलिस टीम में यह थे शामिल
ऋषिकेश। किरायेदारों के सत्यापन को चेकिंग के लिए निकली टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनरीक्षक रमेश सैनी, उप निरीक्षक योगेश खुमरियाल, अमन चड्डा, सुनील पंत, आशीष शर्मा, नवल किशोर, पिंकी तोमर और पुलिसकर्मी शामिल थे।
