blackandwhite@desk
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से नगर में निराश्रित पशुओं, स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एमडीडीए और नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। विधायक ने शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशुओं के घूमने की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं के कारण आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने गंगा विहार सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने, शहर में साफ-सफाई व्यवस्था आदि को दुरुस्त रखने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने अवगत कराया कि निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए रायवाला में जल्द ही गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। गौशाला बनने से शहर में निराश्रित पशुओं के विचरण की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से आवासीय क्षेत्रों में चिन्हीकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी और स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी उपस्थित रही।
ऋषिकेश की समस्याओं को जल्द दूर करें: प्रेमचंद
Leave a comment
Leave a comment
