By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Black and White LiveBlack and White Live
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • खेल
  • चर्चा
  • धर्म
  • शिक्षा
  • हलचल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Editors Pick उत्तराखंड करियर चर्चा राजकाज राज्य हलचल
रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Editors Pick उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल
AIIMS में चोरी के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान
उत्तराखंड क्राइम राज्य हलचल
Aa
Black and White LiveBlack and White Live
Aa
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • चर्चा
  • धर्म
  • हलचल
Search
  • Editors Pick
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • राजकाज
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • करियर
  • चर्चा
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हलचल
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Black and White Live > Blog > राज्य > उत्तराखंड > उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Editors Pickउत्तराखंडकरियरचर्चाराजकाजराज्यहलचल

उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी

Web Editor
Last updated: 2026/08/16 at 6:09 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

• स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने की सात बड़ी घोषणाएं

• चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क

• मुख्यमंत्री ने सीएम आवास पर भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

black and white@bureau
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने विकास और जनकल्याण से जुड़ी 07 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें तीन जिलों में विशेष औद्योगिक पार्क की स्थापना, प्रदेश में प्रथम युवा आयोग का गठन और युवाओं के लिए स्वरोजगार व कौशल प्रशिक्षण की योजनाएं प्रमुख हैं।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस के 14 अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

 

शहीदों और सैनिकों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों, वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस जवानों के प्रति कृतज्ञता जताई। हाल की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, कहा कि सरकार संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

 

सैनिक परिवारों के लिए बढ़ाई सहायता

धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। बलिदानियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख और परमवीर चक्र विजेताओं के परिवारों की राशि 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की गई है। प्रत्येक बलिदानी परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा रहा है।

 

10 हजार छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पहले चरण में 10 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए 07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खेलों के क्षेत्र में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने और खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

 

 

युवाओं को उद्यम के लिए मिलेगा सरकारी अनुदान

घोषणाओं के तहत वर्ग-3 और वर्ग-4 भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये होगा। 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएं शुरू होंगी। आईआईटी और आईआईएम के सहयोग से निशुल्क उद्यमिता व कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में देगी।

समारोह में यह रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल आदि।

 

 

You Might Also Like

रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान

मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

AIIMS में चोरी के खुलासे पर पुलिस टीम का सम्मान

बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर इंटीग्रेटेड फार्मूला। मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान।

Web Editor August 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में पहला युवा आयोग होगा गठितः धामी
Editors Pick उत्तराखंड करियर चर्चा राजकाज राज्य हलचल August 16, 2026
रोटरी क्लब के शिविर में 134 लोगों ने किया महादान
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा…दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Editors Pick उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम…महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंड चर्चा राज्य शिक्षा हलचल August 15, 2026
//

Blackandwhitelive.in न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से देश-दुनिया से लेकर राज्य की खबरों को पाठकों तक पहुंचाना हमारा ध्येय ही नहीं, लक्ष्य भी है। यह प्लेटफार्म आपको तेजी के साथ हर घटना से निर्भीकता और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से रूबरू कराने की कोशिश करेगा।

Quick Link

  • क्राइम
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • वीडियो
  • धर्म
  • करियर
  • शिक्षा

Most Viewed Posts

  • ऋषिकेश: प्रतिबंधित एरिया में कैसे बिकती है शराब? और कैसे होती है अवैध बिक्री?…धरपकड़ देखिए… वीडियो (447)
  • ऋषिकेश प्रेस क्लब: 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला सशक्तिकरण को किया समर्पित (426)
  • विधानसभा अध्यक्ष बोलीं- रोजगार के लिए यह सबसे बेहतर जरिया (345)
  • ऐसे हुई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मौत… रेलवे ने जारी किया वीडियो (275)
  • छात्रों के विवाद में तमंचे से फायरिंग, एक का हाथ चीरते हुए निकली गोली  (270)

Out Team

Chief Editor – Rao Mazid Ali
Mobile & WhatsApp- 9997977522, 7906517141

Political Editor- RR

Crime editor- DN

Chief Reporter- RC

Black and White LiveBlack and White Live
Follow US

© 2022 Black & While Live News. All Rights Reserved. | Developed by: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?