blackandwhite@bureau
ऋषिकेश। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोटरी क्लब ऋषिकेश ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट व सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

शिविर के दौरान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप कुल 134 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान रोटेरियन साथियों ने भी आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस सफल आयोजन में प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. सीए चंद्रशेखर शर्मा, रो. विकास तेवतिया, रो. अजीत सिंह गोल्डी, रो. विशाल तयाल एवं रो. अनुभव अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
शिविर के समापन पर क्लब अध्यक्ष एमएस बिष्ट, सचिव मनीष राजपूत और कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल ने सभी सम्मानित रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का सहदय आभार व्यक्त किया। रक्तदान करें, हीरो बनें के प्रेरक संदेश के साथ इस स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब ऋषिकेश ने मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला सचिव नितिन गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर संजय अग्रवाल, नवनित नागलिया, राजेंद्र प्रसाद गौतम, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र बर्थवाल, प्रभात अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नितिन गावरी, डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. राजेंद्र गर्ग, राजीव गर्ग, गोपाल अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, मनोज वर्मा, हिमांशु गुलाटी, वैभव गोयल, पवन नगपाल, भारत शर्मा, दीपक अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ. अरुण कुमार, लक्ष्मण सिंह चौहान, विक्की कुकरेजा, सुमित विज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
