Rishikesh@ ऋषिकेश में वीकेंड और सोमवती अमावस्या के चलते लाखों पर्यटक श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में पहुंची है। श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या इतनी अधिक है कि शहर की सड़के वाहनों से जाम हो गई है। पुलिसकर्मी चौक चौराहों पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से गंतव्य की ओर रवाना करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण की वजह से संकरी हो चुकी सड़कों पर ट्रैफिक चलाना चुनौती बन गया है। हालात इस प्रकार बिगड़े हैं कि लोकल चलने वाले टेंपो शहर के तमाम इलाकों की गलियों में टेंपो को दौड़ा रहे हैं। जिस गली मोहल्ले के लोगों की जान को खतरा और हादसों की संभावना बनी है। यही नही गालियां भी ट्रैफिक जाम से पस्त हो रही है। गूगल मैप के जरिए चलने वाले पर्यटक भी शहर की गलियों में वाहनों के साथ धक्के खा रहे हैं। हालात इस प्रकार है कि शहर में कई किलोमीटर का लंबा जाम सुबह-सुबह लग चुका है। एंबुलेंस भी इस ट्रैफिक जाम में फंसे को मजबूर हैं। हरिद्वार रोड और एम्स रोड मुख्य रूप से ट्रैफिक जाम से हाफ रही है। इस ट्रैफिक जाम के लिए बड़ा जिम्मेदार शहर में अतिक्रमण को माना जा रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी शहर में अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। जिसका खामियाजा शहर में आने वाले पर्यटक और लोकल लोग भुगत रहे हैं।
