Crime Reporter@blackandwhite: चंद्रेश्वर नगर में ग्राहक सेवा केंद्र समेत दो दुकानों से दो लाख 80 हजार की नकदी व अन्य सामान की चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में पुलिस को आरोपियों से दो लाख 26 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों से पुलिस को चोरी का एक मोबाइल भी मिला है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को विजय बाइन निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी थी, जिसमें विजय ने उसके ग्राहक सेवा केंद्र और पड़ोस में लक्ष्मण सिंह की दुकान से दो लाख 80 हजार रुपये व मोबाइल चोरी होने की बात कही थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी थी। चेकिंग में पुलिस ने चंद्रेश्वरनगर के धोबी घाट के पास से स्कूटी सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया, जिसमें उन्होंने भागने का प्रयास किया। बामुश्किल पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने दुकानों में चोरी करना कबूल किया।
आरोपियों की पहचान मुकेश चौहान उर्फ मुक्की निवासी चंद्रेश्वरनगर व अमर सजवाण उर्फ पर्रा निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती के रूप में हुई। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि घटना में प्रयुक्त आरोपियों की स्कूटी को सीज कर दिया गया। आरोपियों से चोरी का एक स्मार्टफोन और पेचकस आदि भी मिला है। इस घटना में पुलिस ने शत-प्रतिशत रिकवरी की है। वहीं, शुक्रवार को पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हुआ खुलासा: चंद्रेश्वरनगर में लाखों की चोरी में 2 गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
