Black and White@ Desk
Rishikesh: शहर में देहरादून रोड पर संचालित पनेसिया हॉस्पटिल प्रबंधन पर पूर्व पदाधिकारी ने आयुष्मान में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की रकम डकारने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का दावा भी किया है, जिसमें अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
सोमवार को प्रेस क्लब में पेनसिया मैनेजमेंट सोसाइटी के पूर्व सचिव विक्रम सिंह रावत ने प्रेसवार्ता की। बताया कि आयुष्मान में फर्जीवाड़ा देखने के बाद उन्होंने करीब दो बरस पहले सचिव पद छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े की सबूतों के साथ शिकायत करने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन पर अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रबंधन का आयुष्मान संचालन को होल्ड करने के बाद फिर से इसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान के माध्यम से 250 से ज्यादा मरीजों के नाम पर आयुष्मान से रकम हड़पने का दावा भी किया। उन्होंने मामले में राज्य सरकार से सघन जांच कर संलिप्त लोगों से सरकारी धन की रिकवरी व कार्रवाई की मांग की। वहीं, पनेसिया अस्पताल के निदेशक शुभम चंदेल ने बताया कि यह सभी आरोप निराधार है। विक्रम सिंह रावत स्वार्थों की पूर्ति नहीं होने पर इस तरह से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। प्रबंधन आयुष्मान से नियमानुसार मरीजों का इलाज कर रहा है।
पनेसिया अस्पताल प्रबंधन पर फर्जीवाड़े का आरोप…निदेशक बोले यह मनगढ़ंत…आरोप बेबुनियाद
Leave a comment
Leave a comment
